AccidentBareillyLatestUttar Pradesh

मानसिक तनाव में युवक ने पिया तेजाब, जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी 35 वर्षीय नितेश शर्मा ने मानसिक असंतुलन के चलते कथित तौर पर तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

परिवार के अनुसार नितेश पिछले चार वर्षों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके पिता राजीव शर्मा ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनकी पत्नी अपने मायके में एक बेटे के साथ रह रही है। नितेश कुछ समय पहले पत्नी के पास थे, लेकिन वर्तमान में बरेली स्थित अपने घर पर रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण उन्होंने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker