BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

पुलिस के सटीक निशाने से मुठभेड़ में एक गौतस्कर और घायल , दो को किया गिरफ्तार

बरेली । पुलिस के सटीक निशाने से मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर और घायल हुआ। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है , जिनके पास से तमंचे कारतूस और गौकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश इरसाद

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक थाना शाही पुलिस ने शुक्रवार रात्रि करीब 11:00 पुलिस के अधिकारियों के द्वारा चलाए गए अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में गणेशपुर गन्ना क्रय केन्द्र से करीब 200 मीटर आगे यूकेलिपटिस की बगिया ग्राम गणेशपुर थाना शाही में गौवध करने के आशय से बैठें बदमाशों को टोंका। बदमाशों को टोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एक आरक्षी गौरव कुमार घायल हो गया बदमाशों की गोली गौरव कुमार के बाएं हाथ में लगी। गोली लगने से आरक्षी गौरव कुमार घायल हो गया। वही आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पहले मुठभेड़ों की तरह सटीक निशाने पर घुटने के नीचे दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मगर उसमें से एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

खबर मे क्या क्या

गिरफ्तार दूसरा बदमाश

घायल बदमाश की पुलिस में फोटो खींची और उसके पास से बरामद एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा गौकशी करने के उपकरण,जिसमे छुरी ,चापड़ ,लकडी का ठिहा, सूंआ व रस्सी कब्जे में ले लिया। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश ने अपना नाम इरशाद पुत्र अकील अहमद निवासी ग्राम दुनका थाना शाही जनपद बरेली बताया। और फरार अभियुक्त का नाम गुड्डू पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम दुनका थाना शाही बरेली बताया।

इसके बाद पुलिस ने फरार अभियुक्त की तलाश में कांबिंग की और लगभग 2 घंटे के बाद पुलिस ने फरार अभियुक्त गुड्डू को भी लमकन भट्टे के पास से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा बताए गए अपराधिक इतिहास के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार बदमाश इरशाद पर वर्ष 2016 का गौकशी का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। और उस पर दो अन्य मुकदमे पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के दर्ज किए गए हैं , जबकि गुड्डू पर पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार करने बाली टीम में थानाध्यक्ष शाही बलवीर सिंह ,एसएसआई रजनीश कुमार ,
उपनिरीक्षक अशोक कुमार , उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार त्यागी, कांस्टेबल रोबिन राणा कांस्टेबल सरफराज शामिल थे।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker