विजिलेंस ने दरोगा को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बरेली : थाना प्रेमनगर में तैनात दरोगा ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मुकदमे में नाम निकालने के बदले 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। विजिलेंस ने दरोगा को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।दरोगा के खिलाफ थाना कैंट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।
खबर मे क्या क्या
आपको बता दे कि बरेली किला थाने में दो माह पहले धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में नाम निकालने को लेकर पुलिस सांठगांठ कर रही थी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। इसके बाद एसएसपी ने मुकदमें की विवेचना दूसरे थाने में ट्रांसफर कर दी। विवेचना प्रेमनगर थाने के दरोगा रामअवतार कर रहे थे। दरोगा रामअवतार ने मुकदमे से 2 नाम निकालने के बदले उन्हें अपने घर पर बुलाया और 5 लाख रुपये रिश्वत देने की रकम तय की थी। रिश्वत 50 -50 हजार की किस्तों के रूप में तय हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस के एसपी से की थी। जिस पर एसपी विजिलेंस ने ट्रेस करने के लिए टीम तैयार की। 50 हजार की किश्त लेकर जैसे ही पीड़ित पहुंचे विजिलेंस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना कैंट में एफआईआर दर्ज की गई है।