BareillyLatestUttar Pradesh

रहपुरा जागीर गांव में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घर में मचा कोहराम

संवाददाता : डॉ.मुदित प्रताप सिंह

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी । थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला ,सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया । परिजनों ने शव मिलने पर हत्या की आशंका जताई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को बरेली भेजा।

रविवार को फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर में संदिग्ध परिस्थितियों में चरन सिंह पुत्र राम दयाल उम्र 18 वर्ष का शव गांव के बहार साइड में बने एक मकान के पीछे पेड़ पर रस्सी के सहारे नीचे लटका मिला। सुबह के समय गांव के लोग वहां से गुजरे तो शव को पेड़ से लटकता देखा उसके बाद पूरे गांव में शव मिलने की खबर आग की तरह फ़ैल गई। सभी ग्रामीण वहां दौड़कर शव देखने पहुंचे। उसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के पिता रामदयाल को फोन कर जानकारी दी। मृतक चरन सिंह के पिता राम दयाल ने बताया कि शनिवार को वह शादी में शामिल होने उमरसिया गांव में एक रिस्तेदारी में गए थे। रविवार सुबह गांव के लोगों के द्वारा उनके बेटे की मौत होने की खबर दी। बेटे की मौत की खबर सुन पिता रामदयाल अपने घर (गांव) वापस आ गए। तो देखा की के बेटे चरन सिंह की लाश एक पेड़ के नीचे पड़ी थी। और पेड़ पर एक रस्सी का टुकड़ा लटक रहा था। और एक रस्सी का टुकड़ा मृतक चरन सिंह के सर के पास पड़ा था।

खबर मे क्या क्या

राम दयाल ने बेटे की हत्या की आशंका जताई। साथ ही बताया की चरन सिंह शनिवार की शाम से ही गायब था। काफी खोजबीन और ढूंढने पर भी नहीं मिला। पिता रामदयाल ने बताया उनका बेटा चरन सिंह पांच बहन भाईयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां डल्लो देवी एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!