AccidentBareillyUttar Pradesh

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल।

बरेली : फैक्ट्री काम करने जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर से घायल हुए मजदूर को रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रामपुर के डॉक्टर ने बरेली के जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।

घायल मजदूर रूपराम (22) पुत्र लालता प्रसाद मिलक थाना क्षेत्र अतापुर गांव निवासी के भाई डोरीलाल ने बताया भूपराम सुबह प्लाई फैक्ट्री में काम करने अपनी बाइक से जा रहा था,तभी मिलक के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी,भूपराम गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए रामपुर आस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर रामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बरेली के जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया।

खबर मे क्या क्या

अशोक गुप्ता

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker