गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बरेली

बरेली : बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में चली गोली से सनसनी फैल गई। मामूली बात को लेकर यह सब कुछ हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इरादा कत्ल का मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया है।
प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल मकैनिक की दुकान पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल ठीक करा रहा था तभी एक युवक वहां पहुंचा और उसकी मोटरसाइकिल में खरोच लग गई। खरोच लगने के बाद दोनों में विवाद हो गया कुछ देर बाद वह युवक कुछ लोगों को साथ लेकर आया और जिस व्यक्ति से उसकी मोटरसाइकिल में खरोंच लगी थी उस पर फायरिंग शुरू कर दी.
इस पारी में चार राह चलते लोग भी घायल हो गए। वही मामले की सूचना पुलिस को लगी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं एसएसपी रोहित सिंह साजवान का कहना है मोटरसाइकिल में लगे खरोच को लेकर फायरिंग की घटना हुई है दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है उन पर धारा 307 का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।