BareillyCrimeLatestUttar Pradesh

16 साल के किशोर की मफलर से गला दबाकर हत्या

बरेली : थाना फरीदपुर क्षेत्र में मफलर से गला घोटकर किशोर की हत्या की घटना को अंजाम दिया है गया। आरोपी अपने मकान से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार के शिकायती प्रार्थना पत्र पर रिपार्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किशोर की मौत की खबर पर इकट्ठे हुए ग्रामीण

थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव पदारथपुर निवासी करीमुल्ला का 16 साल का बेटा आजाद दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। 10 दिन पहले वह अपने घर वापस आया था। मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते हुए बताया कि आजाद का दोस्त रिजवान उनके मामा हीरे खां की बेटी नरगिस को अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद उससे निकाह कर लिया था। हीरे खां का परिवार बेटी के चले जाने के बाद से ही आज़ाद के ऊपर शक करने लगे थे। सोमवार को 4 बजे कल्लू खां, आजाद को बुलाकर ले गाय था, मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि डेड बॉडी मंगलवार की सुबह 10:30 बजे गन्ने के खेत मे पड़ी मिली है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए और घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

← Back

Thank you for your response. ✨

About Author

Related Articles

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker